बड़वानी के पानवाड़ी मोहल्ला स्थित ख्वाजा गरीब नवाज की खानकाह पर माहे मोहर्रम के उपलक्ष्य में 'जश्ने शहीदाने कर्बला' और छठी शरीफ का गरिमामयी आयोजन किया गया। सुन्नत मुस्लिम जमाअत व दारुल कज़ात बड़वानी की सदारत में आयोजित इस कार्यक्रम में जामा मस्जिद के शहर इमाम हजरत अब्दुल जब्बार नूरी साहब ने कर्बला की महान कुर्बानी और इंसानियत के पैगाम को रेखांकित किया। इस मौके पर शायर आरिफ शेख इकरा ने नात-ए-पाक पेश की और जायरीनों के लिए विशाल लंगर का आयोजन हुआ। साथ ही, उमराह पर जाने वाले वरिष्ठ जनों का समाज द्वारा आत्मीय इस्तकबाल किया गया। ऐसी ही हर छोटी बड़ी खबर के लिए अभी फॉलो और सब्सक्राइब करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #BarwaniNews #Moharram2026 #KarbalaMessage #MpNews