मंसूरचक: समसा-2 पंचायत की उपमुखिया के खिलाफ 12 वार्ड सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव दिया
मंसूरचक प्रखंड के समसा-2 पंचायत की उपमुखिया के विरुद्ध पंचायत के कुल 12 वार्ड सदस्यों ने हताक्षर युक्त आवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी सुभाष कुमार को सोमवार की दोपहर 02:00 बजे सौंप दिया है. वार्ड सदस्य ललिता देवी, भुल्ली देवी, शंकर चौधरी, विनोद राम, शिवजी पोद्दार,प्रवेज आलम, शुशील पासवान सहित अन्य सदस्यों ने हस्ताक्षर किया.