मंसूरचक: मंसूरचक थाना क्षेत्र में कट्टा लहराते हुए एक युवक का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस मामले की जाँच कर रही है
बेगूसराय में एक युवक के कट्टा लहराने का वीडियो सामने आया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह जानकारी सोमवार की दोपहर 02:00 बजे मिली. यह पूरा मामला मंसूरचक थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. जहां बरौनी समस्तीपुर रेलखंड के तेमुहा गांव के समीप गुमटी संख्या- 26 पर एक युवक हाथ में पिस्तौल लेकर बीच सरेआम हंगामा कर रहा है.