मंसूरचक: मंसूरचक थाने की पुलिस ने अपहृत लड़की को किया दस्तयाब, SP ने दी जानकारी
मंसूरचक थाने की पुलिस ने अपहरण की गई लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि पिछले दिनों मंसूरचक थाना में एक लरकी के अपहरण किये जाने का मामला दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान कर लरकी को पुलिस ने बरामद कर लिया है.