मंसूरचक: गोविंदपुर में AIYF मंसूरचक का सातवां अंचल सम्मेलन हुआ आयोजित, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
मंसूरचक प्रखंड के गोविंदपुर में AIYF मंसूरचक का सातवां अंचल सम्मेलन कार्यक्रम बुधवार की दोपहर 3:00 बजे आयोजित किया गया. इस दौरान जिला संयोजक सह प्रदेश उपाध्यक्ष अभिनव कुमार अकेला ने झंडोतोलन के बाद सम्मेलन में शामिल नौजवान प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार बेगूसराय के युवाओं के साथ धोखा कर रही है.