बेतिया: मैट्रिक परीक्षा दूसरे दिन भी कदाचार मुक्त, जिलाधिकारी ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
आज 18 फरवरी 3 बजे जिले के परीक्षा केन्द्रों पर स्वच्छ वातावरण में कदाचारमुक्त परीक्षा सम्पन्न हुयी, जिलाधिकारी ने आज विभिन्न परीक्षा केन्द्रों औचक निरीक्षण किया, इस दौरान प्लस टू विपिन उच्च विद्यालय, नेशनल पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अवस्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया तथा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, केन्द्राधीक्षक एवं वीक्षक को दिशा निर्देश दिए।