रानी: रानी से फालना डिपो की 4 बसें कल से शुरू होंगी, नाकोड़ा, मंदसौर, खाटूश्यामजी और जयपुर तक करेंगी यात्रा
रानी में 9 जुलाई से फालना डिपो की चार बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। वही फालना रोडवेज डिपो यातायात प्रभारी राजेश चौधरी ने मंगलवार शाम 4.30 बजे बताया कि पुर्व मे भी रानी के जनप्रतिनिधियो व ग्रामीणों की मांग की गई थी जिस पर कल पहली बस फालना से रानी होते हुए नाकोड़ा जाएगी। यह बस सुबह 07:20 बजे रानी से 12.15 बजे नाकोड़ा पहुंचेगी।