रानी: खीमेल के राजकीय बालिका स्कूल में नोटबुक वितरण कार्यक्रम आयोजित, स्कूल प्रशासन ने भामाशाह परिवार का किया सम्मान
रानी के खीमेल राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल मे सोमवार शाम 4.30 बजे भामाशाह परिवार खीमावत के भंवरलाल ने स्वर्गीय अभिषेक खीमावत की स्मृति मे स्कूल मे पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओ को नोटबुक वितरित की गई जिसको लेकर प्रधानाचार्य गजेन्द्र कुमार टेलर ने कहा कि यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता रहा है ओर यह परिवार हर दुख की घड़ी मे व गरीब लोगो की मदद भी करता है ।