रानी: रानी में घर में घुसकर गहने और नकदी की चोरी, काम से बाहर गए दंपती ने लौटकर देखा तो ताले टूटे मिले
Rani, Pali | Jun 27, 2025 रानी गांव के कोलारी बास में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे दिन के समय चोरी की वारदात हुई। पुनाराम सिरवी के घर से चोर सोने-चांदी के गहने और नकदी चुरा ले गए। पुनाराम ने रानी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब एक बजे वो पत्नी के साथ किसी काम से बाहर गए थे। करीब 2 घंटे बाद जब वो घर लौटे तो घर के ताले टूटे मिले। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था।