रानी: रानी थाने में भामाशाहों के सहयोग से बना नया भवन, एसपी ने अनुसंधान भवन का उद्घाटन किया
Rani, Pali | Jun 24, 2025 रानी में मंगलवार शाम 5 बजे नवनिर्मित अनुसंधान भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान एसपी चुनाराम जाट मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली और जनता से अच्छे समन्वय के कारण भामाशाहों का सहयोग मिला। एसपी ने कहा-अपराध को जाति से नहीं जोड़ना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी दें।