सदर: अन्नपूर्णा ऋषिकुल के बटुकों ने निकाली तिरंगा यात्रा, विधायक नीलकंठ भी हुए शामिल, बांटे 500 राष्ट्रीय ध्वज
Sadar, Varanasi | Aug 14, 2026 वाराणसी। आजादी के 80वें वर्ष की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को शिवपुर स्थित अन्नपूर्णा ऋषिकुल के बटुकों ने तिरंगा यात्रा निकाली। सुबह सात बजे शुरू हुई यात्रा में बटुकों ने वंदेमातरम और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। इस दौरान लोगों को 500 राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए।