बिक्रमगंज: एसडीएम ने जनता दरबार में 41 मामलों की सुनवाई की, 14 का मौके पर किया निष्पादन
बिक्रमगंज मे आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर शुक्रवार को बिक्रमगंज अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम दिलीप कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित किया गया। इसमें अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे 41 लोगों की शिकायतें सुनी गईं। प्राप्त आवेदनों में भूमि विवाद के 23, आपूर्ति के 8 और अन्य मामलों के 10 आवेदन शामिल थे।