हरिद्वार: जगजीतपुर पुलिया के पास फिर आया जंगली हाथी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
जगजीतपुर पुलिया पर फिर जंगली हाथी की चहलकदमी दिखाई दी। बुधवार से आबादी में हाथी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दे कि वन विभाग की तमाम कोशिशों के बाद जंगली हाथी आबादी में घुस रहे हैं। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि देर रात जंगली हाथी आने से जगजीतपुर पुलिया के पास अफरा तफरी मच गई। मौके पर मौजूद वन कर्मियों ने हाथी को जंगल में खदेड़ा।