बहराइच: कटी चौराहा से सरस्वती नगर तक बनाई जा रही सड़क को लेकर भाजपा सभासद ने जताया विरोध, ठेकेदार पर अनियमितता का आरोप लगाया
शहर के कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड से निर्विरोध जीत हासिल करने वाले भारतीय जनता पार्टी के सभासद आशीष सिंह ने कटी चौराहा से पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तक जाने वाली सड़क निर्माण मे अनियमित्ता बरतने और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। सड़क बनवाने वाले पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार के खिलाफ शिकायत की है।