Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
No video available

सभी बच्चे प्यारे होते है

123.3k views | Uttar Pradesh, India | May 4, 2022

MORE NEWS

15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण न हुआ तो आन्दोलन- उदयशंकर शुक्ल
बस्ती। शनिवार को प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल के नेतृत्व में शिक्षकों के प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि एसडीएम शशिविन्द द्विवेदी, के माध्यम से मुख्यमंत्री और जनपद स्तरीय समस्याओं के निस्तारण के लिये जिलाधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि खण्ड शिक्षाधिकारी विनोद तिवार को 15 सूत्रीय ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन सोंपने के बाद संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि  शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर तत्काल कार्रवाई के साथ ही उनका निस्तारण कराया जाय। कहा कि प्रदेश और जनपद स्तर पर शिक्षकों की मांगों पर जिम्मेदार चुप्पी साधे हुये हैं। कहा कि  ज्ञापन में सबसे प्रमुख मांग कोविड काल के दौरान लंबित मंहगाई भत्ते के भुगतान की है।  लॉकडाउन के दौरान शिक्षकों को मिलने वाला भत्ता अभी तक नहीं दिया गया है। कोराना काल में शिक्षकों  ने अपने जीवन को दांव पर लगाकर कोविड मरीजों की सेवा किया। देश, प्रदेश की स्थिति अब सुदृढ है। शिक्षकों, कर्मचारियों को फ्रीज किया गया डीए. भुगतान कराया जाय।  उन्होने बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारी, अनुचरों को भी कैशलेश चिकित्सा में शामिल करते हुये  मुख्यमंत्री से कैंसर, हृदय और अन्य गंभीर बीमारियों की मुफ्त इलाज योजना में शामिल करने तथा सीएम फ्री मेडिकल कार्ड जारी करने की मांग की है। संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने चेतावनी दिया कि यदि समस्याओं का शीघ्र निस्तारण न कराया गया तो आन्दोलन किया जायेगा।
ज्ञापन में शिक्षकों के शासनादेश के विरूद्ध जारी सरप्लस सूची को निरस्त कर नियमानुसार कराये जाने, प्रभारी प्रधानाध्यापक का पद स्थापन वरिष्ठता के आधार पर काउन्सििलिंग के माध्यम से कराये जाने,   रिक्त पदों पर शीघ्र पदोन्नति आदेश जारी करने, निलंबित शिक्षकों के मामलों का निस्तारण, वेतन में मनमानी कटौती बंद करने, शिक्षा मित्रों को मूल विद्यालय पर पदस्थापित कराये जाने आदि की मांग शामिल है।
संघ ने परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने, प्रोन्नत वेतनमान जारी करने, शिक्षकों के बकाया वेतन का भुगतान करने, आरटीई नियमों के अनुसार विद्यालय समय-सारणी का पालन सुनिश्चित करने तथा विद्यालयों को मिलने वाली कंपोजिट ग्रांट में बड़़े पैमाने पर शिक्षकों का उत्पीड़न बंद करने, अधिकारियों द्वारा विद्यालय निरीक्षण के दौरान शिक्षकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने आदि की मांग शामिल है।
यह जानकारी देते हुये प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ल ने बताया कि ज्ञापन सौंपने के दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ उपाध्यक्ष आनंद दूबे, संयुक्त मंत्री राजकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष  अभय सिंह यादव, शैल शुक्ल, आशुतोष पाण्डेय, सचिन शुक्ल, राघवेन्द्र प्रताप पाण्डेय, रीता शुक्ला, रविन्द्रनाथ, अभिषेक उपाध्याय, सन्तोष शुक्ल, पाटेश्वरी प्रसाद निषाद, विनोद कुमार, शिवम शुक्ल, शिवाकान्त पाण्डेय, अमरेश द्विवेदी, नरेन्द्र द्विवेदी, राजीव पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, लालेन्द्र कन्नौजिया, उपेन्द्र पाण्डेय, वैभव कन्नौजिया, प्रेमशंकर वर्मा, रामचन्द्र गुप्ता, राजकुमार पाल, दिवाकर सिंह, अवनीश त्रिपाठी, ओम प्रकाश पाण्डेय, अमित पाण्डेय, कृष्ण बहादुर पाल, पीयूष मौर्य, अजय कुमार भारती, विजय प्रकाश वर्मा, विनोद गौतम, रवि प्रताप सिंह, मंजेश राजभर, अमित श्रीवास्तव के साथ ही  अनेक पदाधिकारी, शिक्षक शामिल रहे।

15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण न हुआ तो आन्दोलन- उदयशंकर शुक्ल बस्ती। शनिवार को प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल के नेतृत्व में शिक्षकों के प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि एसडीएम शशिविन्द द्विवेदी, के माध्यम से मुख्यमंत्री और जनपद स्तरीय समस्याओं के निस्तारण के लिये जिलाधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि खण्ड शिक्षाधिकारी विनोद तिवार को 15 सूत्रीय ज्ञापन भेजा। ज्ञापन सोंपने के बाद संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर तत्काल कार्रवाई के साथ ही उनका निस्तारण कराया जाय। कहा कि प्रदेश और जनपद स्तर पर शिक्षकों की मांगों पर जिम्मेदार चुप्पी साधे हुये हैं। कहा कि ज्ञापन में सबसे प्रमुख मांग कोविड काल के दौरान लंबित मंहगाई भत्ते के भुगतान की है। लॉकडाउन के दौरान शिक्षकों को मिलने वाला भत्ता अभी तक नहीं दिया गया है। कोराना काल में शिक्षकों ने अपने जीवन को दांव पर लगाकर कोविड मरीजों की सेवा किया। देश, प्रदेश की स्थिति अब सुदृढ है। शिक्षकों, कर्मचारियों को फ्रीज किया गया डीए. भुगतान कराया जाय। उन्होने बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारी, अनुचरों को भी कैशलेश चिकित्सा में शामिल करते हुये मुख्यमंत्री से कैंसर, हृदय और अन्य गंभीर बीमारियों की मुफ्त इलाज योजना में शामिल करने तथा सीएम फ्री मेडिकल कार्ड जारी करने की मांग की है। संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने चेतावनी दिया कि यदि समस्याओं का शीघ्र निस्तारण न कराया गया तो आन्दोलन किया जायेगा। ज्ञापन में शिक्षकों के शासनादेश के विरूद्ध जारी सरप्लस सूची को निरस्त कर नियमानुसार कराये जाने, प्रभारी प्रधानाध्यापक का पद स्थापन वरिष्ठता के आधार पर काउन्सििलिंग के माध्यम से कराये जाने, रिक्त पदों पर शीघ्र पदोन्नति आदेश जारी करने, निलंबित शिक्षकों के मामलों का निस्तारण, वेतन में मनमानी कटौती बंद करने, शिक्षा मित्रों को मूल विद्यालय पर पदस्थापित कराये जाने आदि की मांग शामिल है। संघ ने परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने, प्रोन्नत वेतनमान जारी करने, शिक्षकों के बकाया वेतन का भुगतान करने, आरटीई नियमों के अनुसार विद्यालय समय-सारणी का पालन सुनिश्चित करने तथा विद्यालयों को मिलने वाली कंपोजिट ग्रांट में बड़़े पैमाने पर शिक्षकों का उत्पीड़न बंद करने, अधिकारियों द्वारा विद्यालय निरीक्षण के दौरान शिक्षकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने आदि की मांग शामिल है। यह जानकारी देते हुये प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ल ने बताया कि ज्ञापन सौंपने के दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ उपाध्यक्ष आनंद दूबे, संयुक्त मंत्री राजकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव, शैल शुक्ल, आशुतोष पाण्डेय, सचिन शुक्ल, राघवेन्द्र प्रताप पाण्डेय, रीता शुक्ला, रविन्द्रनाथ, अभिषेक उपाध्याय, सन्तोष शुक्ल, पाटेश्वरी प्रसाद निषाद, विनोद कुमार, शिवम शुक्ल, शिवाकान्त पाण्डेय, अमरेश द्विवेदी, नरेन्द्र द्विवेदी, राजीव पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, लालेन्द्र कन्नौजिया, उपेन्द्र पाण्डेय, वैभव कन्नौजिया, प्रेमशंकर वर्मा, रामचन्द्र गुप्ता, राजकुमार पाल, दिवाकर सिंह, अवनीश त्रिपाठी, ओम प्रकाश पाण्डेय, अमित पाण्डेय, कृष्ण बहादुर पाल, पीयूष मौर्य, अजय कुमार भारती, विजय प्रकाश वर्मा, विनोद गौतम, रवि प्रताप सिंह, मंजेश राजभर, अमित श्रीवास्तव के साथ ही अनेक पदाधिकारी, शिक्षक शामिल रहे।

Basti, Basti | Jul 18, 2026

नीट परीक्षा में विद्या मंदिर रामबाग के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

ऑल इंडिया रैंक 294 प्राप्त कर विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया

बस्ती। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग-बस्ती के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, अभिभावकों तथा जनपद का गौरव बढ़ाया है। विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है।
विद्यालय के मेधावी छात्र भैया शिवम मणि त्रिपाठी ने 720 में से 680 अंक पाकर ऑल इंडिया रैंक 294 प्राप्त कर विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। इसी क्रम में भैया रमित पाण्डेय ने 636 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 2785, भैया अमर सिंह ने 624 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 4401, भैया आशुतोष ने 613 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 6542, शशि भूषण त्रिपाठी ने 567 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 25089 तथा भैया रमन वर्मा ने 566 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 25546 प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया है। इसी प्रकार भैया शाश्वत पाण्डेय ने 533 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 52548,तथा भैया संतोष मिश्र ने 529 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 70004 प्राप्त कर  विद्यालय और जनपद का मान बढ़ाया है। 
   इन विद्यार्थियों की उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
   विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की इस सफलता को विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं सतत मार्गदर्शन की सार्थकता का प्रमाण बताया है। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री गोपाल गाडिया, प्रबंधक प्रो. सुरेन्द्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष श्री प्रहलाद मोदी सहित समिति के सदस्यों तथा प्रधानाचार्य श्री गोविन्द सिंह ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
   विद्यालय के समस्त आचार्य बंधुओं एवं आचार्या भगिनियों ने भी सफल विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि ये छात्र चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर समाज और राष्ट्र की सेवा करेंगे।

नीट परीक्षा में विद्या मंदिर रामबाग के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन ऑल इंडिया रैंक 294 प्राप्त कर विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया बस्ती। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग-बस्ती के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, अभिभावकों तथा जनपद का गौरव बढ़ाया है। विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है। विद्यालय के मेधावी छात्र भैया शिवम मणि त्रिपाठी ने 720 में से 680 अंक पाकर ऑल इंडिया रैंक 294 प्राप्त कर विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। इसी क्रम में भैया रमित पाण्डेय ने 636 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 2785, भैया अमर सिंह ने 624 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 4401, भैया आशुतोष ने 613 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 6542, शशि भूषण त्रिपाठी ने 567 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 25089 तथा भैया रमन वर्मा ने 566 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 25546 प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया है। इसी प्रकार भैया शाश्वत पाण्डेय ने 533 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 52548,तथा भैया संतोष मिश्र ने 529 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 70004 प्राप्त कर विद्यालय और जनपद का मान बढ़ाया है। इन विद्यार्थियों की उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की इस सफलता को विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं सतत मार्गदर्शन की सार्थकता का प्रमाण बताया है। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री गोपाल गाडिया, प्रबंधक प्रो. सुरेन्द्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष श्री प्रहलाद मोदी सहित समिति के सदस्यों तथा प्रधानाचार्य श्री गोविन्द सिंह ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। विद्यालय के समस्त आचार्य बंधुओं एवं आचार्या भगिनियों ने भी सफल विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि ये छात्र चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर समाज और राष्ट्र की सेवा करेंगे।

Basti, Basti | Jul 18, 2026

विश्व आदिवासी दिवस पर गोंड महासभा का सम्मेलन 9 को:तैयारी बैठक में गंूजा जाति प्रमाण-पत्र का मुद्दा
बस्ती। अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा की राष्ट्रीय, प्रांतीय एवं जनपद कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक  प्रेस क्लब सभागार में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनाथ गोंड की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय महामंत्री ललित गोंड के संचालन में सम्पन्न हुई। बैठक में समाज की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए आगामी 9 अगस्त  को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित होने वाले विशाल सम्मेलन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनाथ गोंड, डा. संजय गोड़ ने कहा कि तमाम शासनादेशों एवं पुष्ट साक्ष्यों के बावजूद उत्तर प्रदेश में गोंड जनजाति के लोगों को शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं तथा जाति प्रमाण-पत्र से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गोंड समाज मूल रूप से आदिवासी समुदाय है और समाज के अधिकारों की पुनः पुष्टि तथा न्याय की मांग को लेकर 09 अगस्त 2026 को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रदेश भर से लाखों की संख्या में गोंड समाज के लोग लखनऊ पहुंचेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री तथा विशिष्ट प्रतिनिधि के रूप में उपमुख्यमंत्री के उपस्थित रहने की संभावना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को कार्यक्रम में शामिल कराने का आह्वान करते हुए कहा कि गोंड समाज अपनी एकजुटता, संख्या बल एवं संगठन की ताकत का प्रदर्शन करेगा।
बैठक में समाज के संगठन को मजबूत बनाने, जनजागरण अभियान चलाने तथा समाज के अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखने का भी संकल्प लिया गया।
तैयारी बैठक में वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नन्दलाल गोंड, काशी प्रसाद गोंड, जिलाध्यक्ष बलराम गोंड, गंगा प्रसाद गोंड, सालिकराम गोंड, गिरिजाशंकर गोंड, रामशंकर गोंड, अमित गोंड, दीपचंद गोंड, सुरेश चंद्र गोंड सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और समाज की एकता एवं अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने का आह्वान किया।

विश्व आदिवासी दिवस पर गोंड महासभा का सम्मेलन 9 को:तैयारी बैठक में गंूजा जाति प्रमाण-पत्र का मुद्दा बस्ती। अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा की राष्ट्रीय, प्रांतीय एवं जनपद कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक प्रेस क्लब सभागार में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनाथ गोंड की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय महामंत्री ललित गोंड के संचालन में सम्पन्न हुई। बैठक में समाज की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित होने वाले विशाल सम्मेलन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनाथ गोंड, डा. संजय गोड़ ने कहा कि तमाम शासनादेशों एवं पुष्ट साक्ष्यों के बावजूद उत्तर प्रदेश में गोंड जनजाति के लोगों को शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं तथा जाति प्रमाण-पत्र से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गोंड समाज मूल रूप से आदिवासी समुदाय है और समाज के अधिकारों की पुनः पुष्टि तथा न्याय की मांग को लेकर 09 अगस्त 2026 को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रदेश भर से लाखों की संख्या में गोंड समाज के लोग लखनऊ पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री तथा विशिष्ट प्रतिनिधि के रूप में उपमुख्यमंत्री के उपस्थित रहने की संभावना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को कार्यक्रम में शामिल कराने का आह्वान करते हुए कहा कि गोंड समाज अपनी एकजुटता, संख्या बल एवं संगठन की ताकत का प्रदर्शन करेगा। बैठक में समाज के संगठन को मजबूत बनाने, जनजागरण अभियान चलाने तथा समाज के अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखने का भी संकल्प लिया गया। तैयारी बैठक में वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नन्दलाल गोंड, काशी प्रसाद गोंड, जिलाध्यक्ष बलराम गोंड, गंगा प्रसाद गोंड, सालिकराम गोंड, गिरिजाशंकर गोंड, रामशंकर गोंड, अमित गोंड, दीपचंद गोंड, सुरेश चंद्र गोंड सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और समाज की एकता एवं अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने का आह्वान किया।

Basti, Basti | Jul 18, 2026

अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा घोटाला मामला, राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव और मनीष यादव की पुलिस कस्टडी रिमांड शुरू, 8:40 बजे से शुरू हुई रिमांड,पुलिस जिला कारागार से लेकर पहुंची पुलिस लाइन, पुलिस लाइन में हो रहा मेडिकल चेकअप, एसओजी कार्यालय में होगी पूछताछ, पूछताछ के बाद पुलिस दोनों को लेकर निकलेगी संदिग्ध स्थानों पर, ले जा सकती है उन स्थानों पर जहां पर होता था। पैसों का बंटवारा, रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन कंपनी की भी हो सकती है जांच, टिंन्नू यादव व मनीष यादव के घर व हॉस्टल भी जा सकती है पुलिस, कैश व आभूषण की कर सकती है रिकवरी, पुलिस को 39 घंटे की मिली है रिमांड।

अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा घोटाला मामला, राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव और मनीष यादव की पुलिस कस्टडी रिमांड शुरू, 8:40 बजे से शुरू हुई रिमांड,पुलिस जिला कारागार से लेकर पहुंची पुलिस लाइन, पुलिस लाइन में हो रहा मेडिकल चेकअप, एसओजी कार्यालय में होगी पूछताछ, पूछताछ के बाद पुलिस दोनों को लेकर निकलेगी संदिग्ध स्थानों पर, ले जा सकती है उन स्थानों पर जहां पर होता था। पैसों का बंटवारा, रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन कंपनी की भी हो सकती है जांच, टिंन्नू यादव व मनीष यादव के घर व हॉस्टल भी जा सकती है पुलिस, कैश व आभूषण की कर सकती है रिकवरी, पुलिस को 39 घंटे की मिली है रिमांड।

Basti, Basti | Jul 18, 2026

🏆🌿 ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल IAS को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड 💐👏

लखनऊ में पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन इलेक्शन की अभिनव पहल के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं पूर्व जिलाधिकारी बांदा डॉ. हीरा लाल जी को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 🏆💐

यह सम्मान चुनाव प्रक्रिया को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने, वृक्षारोपण एवं वृक्ष संरक्षण को बढ़ावा देने तथा जनभागीदारी के माध्यम से हरित और सतत विकास की दिशा में किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। 🌳🌍🙏

डॉ. हीरा लाल जी को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐👏🎉

#DrHeeraLalIAS #HeeraLalIAS #IAS #GreenElection #EcoPreneurAward #TimesOfIndia #EnvironmentProtection #TreePlantation #GreenIndia #SustainableDevelopment #Banda #DMbanda #Lucknow #PravinChauhan

🏆🌿 ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल IAS को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड 💐👏 लखनऊ में पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन इलेक्शन की अभिनव पहल के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं पूर्व जिलाधिकारी बांदा डॉ. हीरा लाल जी को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 🏆💐 यह सम्मान चुनाव प्रक्रिया को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने, वृक्षारोपण एवं वृक्ष संरक्षण को बढ़ावा देने तथा जनभागीदारी के माध्यम से हरित और सतत विकास की दिशा में किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। 🌳🌍🙏 डॉ. हीरा लाल जी को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐👏🎉 #DrHeeraLalIAS #HeeraLalIAS #IAS #GreenElection #EcoPreneurAward #TimesOfIndia #EnvironmentProtection #TreePlantation #GreenIndia #SustainableDevelopment #Banda #DMbanda #Lucknow #PravinChauhan

Basti, Basti | Jul 18, 2026