बिहार: मानपुर थाना पुलिस ने सिंगथु गांव के बरसाती बरतर से एक देसी पिस्तौल और 16 जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Feb 15, 2024 मानपुर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो वायरल करने वाले व्यक्ति को सिंगथु गांव के बरसाती बरतर से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी नीरज चौधरी उर्फ कारू चौधरी को एक देसी पिस्तौल और 16 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया है। सदर डीएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का हथियार के साथ फेसबुक पर फोटो वायरल हुआ था।