बक्सर: 61 प्रवासी मजदूरों को मिलेंगे 5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर, डीएम ने दिए निर्देश
Buxar, Buxar | Apr 14, 2026 बक्सर में प्रवासी मजदूरों की सुविधा के लिए प्रशासन ने अहम कदम उठाया है। सोमवार को समाहरणालय में जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में एलपीजी आपूर्ति को लेकर बैठक हुई। इसको लेकर लगभग 7:00 बजे रात्रि में जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी के माध्यम से अपडेट जारी कर जानकारी दी गई है। इसमें जिला आपूर्ति पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक बक्सर, सभी अनुमंडल पदाधिकारी शामिल।