कुरई: कुरई के चक्की खमरिया में युवक ने फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी
Kurai, Seoni | May 11, 2026 सिवनी के कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत चक्की खमरिया गांव में युवक आकाश राठौर ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को बताया गया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।