हरिद्वार: SSP परमेंद्र डोभाल ने हरकीपौड़ी और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों से लिया फीडबैक
मंगलवार शाम में SSP परमेंद्र डोभाल कांवड़ियों की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए सड़कों पर उतर आए। उन्होंने हरकीपौड़ी और आसपास के भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया। 2 घंटे तक SSP ने मेला क्षेत्र में कावड़ियों, पुलिसकर्मियों और सुरक्षा बलों के जवानों से फीडबैक लिया। SSP ने कहा कि कांवड़ मेला 2 अगस्त तक चलेगा लिहाजा सुरक्षाकर्मियों को धैर्य रखना होगा।