हरिद्वार: सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांवड़ मेले में ढाबों पर नाम के आदेश पर 26 जुलाई तक दिए गए स्टे पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष का बयान
कांवड़ मेले में ढाबों के बाहर नाम लिखने के सरकारी आदेशों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा 26 जुलाई तक स्टे दिए जाने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी का बयान आया है। मायापुर स्थित निरंजनी अखाड़े में महंत रवींद्र पुरी ने कहा है कि उन्हें विश्वास है कि हिंदुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए फैसला सुनाया जाएगा और सभी माननीय न्यायालय के फैसले का स्वागत करेंगे।