हरिद्वार: कांगड़ा घाट पर गोरखपुर से आया युवक गंगा में डूबा, SDRF के गोताखोरों ने बचाया
मंगलवार को SDRF के गोताखोर गोरखपुर से हरिद्वार घूमने आए युवक संदीप के लिए भगवान साबित हुए। संदीप कांगड़ा घाट पर नहा रहा था, तभी घाट पर फिसलन होने के चलते गंगा की तेज लहरों में संदीप फंस गया, मौके पर तैनात SDRF के जवानों ने संदीप को गंगा से बाहर निकाला, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां संदीप की हालत खतरे से बाहर है।