गायघाट: रमौली गांव से पुलिस ने 238 लीटर विदेशी शराब लदी बोलेरो गाड़ी जब्त की, कारोबारी फरार
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड अंतर्गत बेनीबाद थाना क्षेत्र के रमौली गांव से पुलिस ने शनिवार देर शाम छह बजे में भारी मात्रा में विदेशी शराब लदे एक बोलेरो गाड़ी जब्त किया है। वहीं मौके से चालक और कारोबारी भागने में सफल रहा। थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि रमौली गांव में एक चार पहिया गाड़ी से विदेशी शराब की खेप मंगाई गई है।