पटना ग्रामीण: पटना सिटी के आगमकुआं थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
अगमकुआं थाना क्षेत्र के धनुकी मोड़ के पास रविवार की सुबह 5:00 बजे 28 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ASP अतुलेश झा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कितीन खोखे बरामद हुए। शव नाले में मिला था। पुलिस डॉग स्क्वायड और FSL टीम जांच में जुटी है।