दरभंगा: दरभंगा के बहादुपुर BDO आनंद कुमार विभूति के यहां EOU का छापा, आय से अधिक संपत्ति के आरोप में फरार
दरभंगा जिले के बहादुरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ आनंद कुमार विभूति के ठिकानों पर की अहले सुबह आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने धावा बोल दिया। सैदनगर में स्थित जमकपुरी मौहल्ले में आवास पर मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने रेड शुरू की। आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने घर की तलाशी लेने पहुंची और जांच शुरू कर दी। यह जानकारी मंगलवार को दिन के 12.30 बजे दी।