रायबरेली: शेखपुर समोधा बाईपास पर हादसे का शिकार हुए बाइक सवार युवक का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
11 जनवरी शनिवार शाम 6:30 बजे के आसपास शेखपुर समोधा बाईपास के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल होकर सड़क के किनारे पड़ा हुआ था। जिसे राहगीरों के द्वारा स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए,जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जिला अस्पताल मे युवक का इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर के मुताबिक युवक को गंभीर चोट आई है, इलाज किया जा रहा है।