रायबरेली: बेला टेकई निवासी भाई-बहन को गांव के दबंगों ने बेरहमी से पीटा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल कराया गया भर्ती
भदोखर थानाक्षेत्र के,बेला टिकई गांव में मामूली सी बात को लेकर,शनिवार को गांव के ही दबंगों ने,भाई-बहन को बेरहमी से मारा-पीटा,जिसको लेकर उन्हें गंभीर चोटें आई है।परिजनों ने,जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।और थाने में मामले का शिकायती पत्र देकर,मारपीट करने वालों पर,मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी मिल रही है।