रायबरेली: रायबरेली जिला जेल में आयोजित दो दिवसीय स्पोर्ट लीग की जानकारी जेल अधीक्षक अमन कुमार सिंह ने दी
जिला जेल मे दो दिवसीय कार्यक्रम का आज दिनांक 11 जनवरी शनिवार शाम 4 बजे समापन हुआ। जिला जेल मे आयोजित दो दिवसीय स्पॉट लीग आयोजन मे जेल मे बंद बंदियों के द्वारा प्रतियोगिता मे सहभागिता की गई। आयोजन के आज दूसरे दिन जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम मे स्थानीय आठ आयोजकों के सफल प्रयास से कार्यक्रम सफलता पूर्वक आयोजित हुआ।