रायबरेली: झकरासी गांव में मामूली बात को लेकर बुजुर्ग के साथ हुई मारपीट, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
11 जनवरी 2025 समय 3:10 पर भदोखर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले झकरासी गांव में मामूली बात को लेकर रामकिशुन के साथ दबंगो ने की मारपीट। पीड़ित ने भदोखर थाना में की शिकायत,परिजनों के द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया।जहां पर हालत नाजुक होने पर रायबरेली जिला अस्पताल किया गया रेफर।जिला अस्पताल में भर्ती कर किया जा रहा इलाज।