डिंडौरी: चांदनी नरेती के कांस्य पदक जीतने पर बीजेपी नेता ने निवास पर दी बधाई
डिंडौरी के बीजेपी एसटी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पंकज तेकाम ने खेलो इंडिया ट्राईबल्स गेम्स में प्रतिभाशाली खिलाड़ी चांदनी नरेती के द्वारा कुश्ती के 62 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतने पर रविवार दोपहर लगभग 3:00 निवास स्थल घेवरी गांव पहुंचकर बधाई दी।पंकज तेकाम ने परिजनों से आत्मीय भेंटकर चांदनी नरेती को तिलक लगाकर पुष्पमाला पहनाकर मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।