सामरी कुसमी: सावन के चौथे सोमवार पर डूमरपाठ से कैलाश गुफा की ओर निकली कांवर यात्रा
कुसमी सामरी शुक्रवार सावन के चौथे सोमवार पर कुसमी क्षेत्र में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। डूमरपाठ से श्रद्धालु जल लेकर कैलाश गुफा के लिए कांवर यात्रा पर रवाना हुए। यात्रा के कुसमी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचने पर सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। वही कांवरियों में भारी उत्साह दिखा