हरिद्वार: 10 अगस्त को रानीपुर मोड़ स्थित घर में घुसकर चोरी करने वाले 2 शातिर युवक टिबड़ी से ज्वालापुर पुलिस के चढ़े हत्थे
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने बीती 10 अगस्त को रानीपुर मोड़ स्थित एक घर में हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने टिबड़ी स्थित रेलवे अंडरपास से दो आरोपी भानु प्रताप और मुकुल चौधरी को गिरफ्तार कर सोमवार शाम करीब 4 बजे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। आरोपियों के कब्जे से सोने की अंगूठी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी करते थे।