हरिद्वार: ज्वालापुर में रिकवरी एजेंटों ने लोन न चुका पाने पर बाइक सवार से की मारपीट, वीडियो वायरल; पुलिस कार्रवाई में जुटी
ज्वालापुर क्षेत्र में रिकवरी एजेंटों की दबंगई का एक और मामला सामने आया है। घटना रविवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुकुल कांगड़ी फ्लाईओवर के पास बाईक की किश्तें समय पर ना दे सके युवक को रिकवरी एजेंटों ने जमकर पीटा और उसकी बाईक भी छीन ली। पुलिस ने वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।