हरिद्वार: सिंचाई विभाग द्वारा गंगनहर बंदी से श्रद्धालुओं में मायूसी, हर की पौड़ी पर स्नान के लिए भी नहीं आ रहा गंगाजल
UP सिंचाई विभाग द्वारा की गई गंगनहर बंदी से हरिद्वार पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में मायूसी देखी गई। दोपहर तक हर की पौड़ी पर स्नान करने लायक भी गंगाजल नहीं आया। जिसके चलते वहां पहुंचे श्रद्धालु मायूस नजर आए। मालवीय घाट पर जैसे तैसे कम पानी में ही कई लोग स्नान करने को मजबूर हैं। बता दे कि हर साल हर की पौड़ी पर नहर बंदी के दौरान थोड़ा पानी जरूर छोड़ा जाता था।