खैरथल: खैरथल में विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठकों में जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में मंगलवार दोपहर 1:00 बजे साप्ताहिक समीक्षा बैठक सहित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आमजन से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण तथा विभाग के लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।