गढ़मुक्तेश्वर: सिंभावली क्षेत्र की महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और देवर पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप, मुकदमा हुआ दर्ज
जनपद हापुड़ में थाना सिंभावली क्षेत्र एक गांव निवासी महिला ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है और अपने देवर पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है पीड़िता की शादी जनपद गाजियाबाद निवासी युवक के साथ 1 दिसंबर 2020 को संपन्न हुई थी अब न्यायालय के आदेश पर सिंभावली पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।