गढ़मुक्तेश्वर: नेशनल हाईवे 9 पर गांव अल्लाहबख्श पुर के पास उत्तराखंड रोडवेज बस और कार की जोरदार टक्कर, हादसे में 7 लोग घायल
जनपद हापुड़ में थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र नेशनल हाईवे 9 पर स्थित गांव अल्लाहबख्श पुर के पास शुक्रवार और शनिवार के मध्य रात्रि करीब 12:30 बजे उत्तराखंड रोडवेज बस और कार की जोरदार टक्कर हुई है हादसे में कार में सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनको पुलिस ने उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां अभी भी सभी का उपचार जारी है।