गढ़मुक्तेश्वर: गांव हरनाथ पुर कोटा निवासी महिला ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
जनपद हापुड़ में थाना बाबूगढ़ क्षेत्र गांव हरनाथ पुर कोटा निवासी महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है आरोप है कि मेरे द्वारा एक बेटी को जन्म दिया गया इसके बाद इन लोगों ने मेरे साथ और भी ज्यादा मारपीट करने शुरू कर दी थी मामले में अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।