बड़हिया: बीएनएम कॉलेज, बड़हिया में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर 7 दिवसीय शिविर का आयोजन
बुधवार को बीएनएम कॉलेज बड़हिया में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 7 दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया. पूर्वाह्न 11:30 बजे दीप प्रज्वलित कर इसकी शुरुआत की गई. शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर आशुतोष कुमार, प्राचार्य प्रोफेसर डॉ पूनम कुमारी आदि ने अपनी बातें रखी.