बड़वारा: धनिमा ग्राम के समीप दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, धर्मेंद्र सिंह और रंजीत यादव गंभीर घायल
Badwara, Katni | Nov 10, 2026 बड़वारा क्षेत्र के अंतर्गत धनिमा ग्राम के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे इस हादसे में बाइक सवार धर्मेंद्र सिंह और रंजीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।