रघुराजनगर नगरी: उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला की मौजूदगी में विंध्य वाणिज्य मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि व्यापार के मामले में सतना का गौरवशाली इतिहास रहा है। वर्तमान में भी विंध्य क्षेत्र में पर्यटन, व्यापारिक और औद्योगिक क्षेत्र के विकास की अनेक संभावनायें है। उन्होंने कहा कि व्यापार को बढाने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर बढाना जरूरी होता है। मजूबत इन्फ्रास्ट्रक्चर होने से क्षेत्र में निवेश बढता है।