पोलायकलां: अकोदिया में नवीन धर्मशाला का भूमिपूजन, मंत्री परमार ने युवाओं को रोजगार और विकास कार्यों की सौगात दी
अकोदिया में रविवार दोपहर 12 बजे को नवीन धर्मशाला भवन का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार ने विशेष निधि से 25 लाख रुपये की लागत से टिन शेड डोम की सौगात दी। उन्होंने युवाओं के लिए औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने की बात भी कही।