छत्तीसगढ़ पॉवरलिफ्टिंग संघ, बिलासपुर पॉवरलिफ्टिंग संघ एवं वन विभाग वाहन चालक कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में 25वीं राज्य क्लासिक महिला एवं पुरुष पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन बिलासपुर में किया गया। जिसमें राज्यभर से लगभग 3 सौ खिलाड़ियों ने भाग लिया।