अकलतरा: पकरिया गांव में नहर में डूबे युवक की मिली लाश, एक अन्य युवक को बचाया गया, 3 दोस्त नहाने गए थे
अकलतरा क्षेत्र के पकरिया गांव में नहर में डूबे युवक की लाश मिल गई है। एक अन्य युवक को बचाया गया है। तीन दोस्त नहर में नहाने गए थे, तब यह हादसा हुआ। युवक के डूबने की सूचना के बाद SDRF और मुलमुला पुलिस की टीम पहुंची और नहर में युवक को ढूंढने रेस्क्यू शुरू किया। बाद में घटनास्थल से 8 सौ मीटर दूर युवक का शव मिल गया।