Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

नीमच नगर: नीमच में भाजपा प्रकोष्ठ का नेता 45 किलो डोडाचूरा के साथ गिरफ्तार

Neemuch Nagar, Neemuch | Aug 12, 2026

MORE NEWS

कलेक्टर ने #सीएम_हेल्पलाइन शिकायतकर्ता से स्वयं बात कर जानी समस्या
दो दिवस में संतुष्टिपूर्वक निराकरण के निर्देश

नीमच, 17 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने समय-सीमा से अधिक अवधि से लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा के दौरान ग्राम पिपलिया रावजी, विकासखंड मनासा निवासी शिकायतकर्ता श्री गोपाल रेगर से दूरभाष पर चर्चा कर समस्या की जानकारी ली। श्री रेगर ने बताया कि नल-जल योजना के तहत उनके घर पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है तथा शिकायत दर्ज कराने के बाद भी संबंधित अधिकारी द्वारा संपर्क नहीं किया गया।

कलेक्टर श्री चंद्रा ने शिकायत 70 दिवस से अधिक समय से लंबित रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारी को दो दिवस में शिकायत का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वास्तविक समाधान कर शिकायतकर्ता को इसकी सूचना भी दी जाए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का गंभीरता और संवेदनशीलता से समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh
#CMHelpline #GoodGovernance 
#neemuch #नीमच

कलेक्टर ने #सीएम_हेल्पलाइन शिकायतकर्ता से स्वयं बात कर जानी समस्या दो दिवस में संतुष्टिपूर्वक निराकरण के निर्देश नीमच, 17 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने समय-सीमा से अधिक अवधि से लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा के दौरान ग्राम पिपलिया रावजी, विकासखंड मनासा निवासी शिकायतकर्ता श्री गोपाल रेगर से दूरभाष पर चर्चा कर समस्या की जानकारी ली। श्री रेगर ने बताया कि नल-जल योजना के तहत उनके घर पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है तथा शिकायत दर्ज कराने के बाद भी संबंधित अधिकारी द्वारा संपर्क नहीं किया गया। कलेक्टर श्री चंद्रा ने शिकायत 70 दिवस से अधिक समय से लंबित रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारी को दो दिवस में शिकायत का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वास्तविक समाधान कर शिकायतकर्ता को इसकी सूचना भी दी जाए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का गंभीरता और संवेदनशीलता से समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #CMHelpline #GoodGovernance #neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 17, 2026

जिला न्यायालय नीमच में ‘उल्लास-एक अभिनव प्रयोग’ का हुआ सफल आयोजन

माननीय उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश, जबलपुर के निर्देशानुसार कर्मचारियों के स्वास्थ्य, क्षमता निर्माण एवं सर्वांगीण कल्याण के उद्देश्य से जिला न्यायालय नीमच में 15 अगस्त 2026 को ‘उल्लास-एक अभिनव प्रयोग’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य न्यायपालिका से जुड़े सभी घटकों के मध्य आपसी सौहार्द, टीम भावना, सकारात्मक कार्य वातावरण एवं संस्थागत सहभागिता को बढ़ावा देना रहा। 
       कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री वीरेन्द्र सिंह राजपूत तथा न्यायिक कर्मचारीगण श्री दशरथ आर्य एवं श्री मुकेश राठौर द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। 
      कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी, कर्मचारीगण, अधिवक्तागण तथा उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। नृत्य, सुगम गायन, नाट्य प्रस्तुति, रंगोली एवं चित्रकला सहित विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं। साथ ही 100 मीटर दौड़, नींबू-चम्मच रेस, कपल गेम्स, बॉल थ्रो सहित बच्चों एवं बड़ों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं खेलकूद स्पर्धाएं हुईं।
जिला मुख्यालय नीमच के साथ मनासा, जावद एवं रामपुरा के न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता एवं उनके परिजन भी आयोजन में शामिल हुए। विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम ने न्यायपालिका परिवार में उत्साह, सहभागिता एवं पारिवारिक सौहार्द को और मजबूत किया।
#Neemuch #नीमच

जिला न्यायालय नीमच में ‘उल्लास-एक अभिनव प्रयोग’ का हुआ सफल आयोजन माननीय उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश, जबलपुर के निर्देशानुसार कर्मचारियों के स्वास्थ्य, क्षमता निर्माण एवं सर्वांगीण कल्याण के उद्देश्य से जिला न्यायालय नीमच में 15 अगस्त 2026 को ‘उल्लास-एक अभिनव प्रयोग’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य न्यायपालिका से जुड़े सभी घटकों के मध्य आपसी सौहार्द, टीम भावना, सकारात्मक कार्य वातावरण एवं संस्थागत सहभागिता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री वीरेन्द्र सिंह राजपूत तथा न्यायिक कर्मचारीगण श्री दशरथ आर्य एवं श्री मुकेश राठौर द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी, कर्मचारीगण, अधिवक्तागण तथा उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। नृत्य, सुगम गायन, नाट्य प्रस्तुति, रंगोली एवं चित्रकला सहित विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं। साथ ही 100 मीटर दौड़, नींबू-चम्मच रेस, कपल गेम्स, बॉल थ्रो सहित बच्चों एवं बड़ों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं खेलकूद स्पर्धाएं हुईं। जिला मुख्यालय नीमच के साथ मनासा, जावद एवं रामपुरा के न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता एवं उनके परिजन भी आयोजन में शामिल हुए। विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम ने न्यायपालिका परिवार में उत्साह, सहभागिता एवं पारिवारिक सौहार्द को और मजबूत किया। #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 17, 2026

जिला न्यायालय नीमच में ‘उल्लास-एक अभिनव प्रयोग’ का हुआ सफल आयोजन

नीमच, 17 अगस्त 2026। माननीय उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश, जबलपुर के निर्देशानुसार कर्मचारियों के स्वास्थ्य, क्षमता निर्माण एवं सर्वांगीण कल्याण के उद्देश्य से जिला न्यायालय नीमच में 15 अगस्त 2026 को ‘उल्लास-एक अभिनव प्रयोग’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य न्यायपालिका से जुड़े सभी घटकों के मध्य आपसी सौहार्द, टीम भावना, सकारात्मक कार्य वातावरण एवं संस्थागत सहभागिता को बढ़ावा देना रहा। 

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री वीरेन्द्र सिंह राजपूत तथा न्यायिक कर्मचारीगण श्री दशरथ आर्य एवं श्री मुकेश राठौर द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। 

कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी, कर्मचारीगण, अधिवक्तागण तथा उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। नृत्य, सुगम गायन, नाट्य प्रस्तुति, रंगोली एवं चित्रकला सहित विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं। साथ ही 100 मीटर दौड़, नींबू-चम्मच रेस, कपल गेम्स, बॉल थ्रो सहित बच्चों एवं बड़ों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं खेलकूद स्पर्धाएं हुईं।
जिला मुख्यालय नीमच के साथ मनासा, जावद एवं रामपुरा के न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता एवं उनके परिजन भी आयोजन में शामिल हुए। विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम ने न्यायपालिका परिवार में उत्साह, सहभागिता एवं पारिवारिक सौहार्द को और मजबूत किया।
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh 
#Neemuch #नीमच

जिला न्यायालय नीमच में ‘उल्लास-एक अभिनव प्रयोग’ का हुआ सफल आयोजन नीमच, 17 अगस्त 2026। माननीय उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश, जबलपुर के निर्देशानुसार कर्मचारियों के स्वास्थ्य, क्षमता निर्माण एवं सर्वांगीण कल्याण के उद्देश्य से जिला न्यायालय नीमच में 15 अगस्त 2026 को ‘उल्लास-एक अभिनव प्रयोग’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य न्यायपालिका से जुड़े सभी घटकों के मध्य आपसी सौहार्द, टीम भावना, सकारात्मक कार्य वातावरण एवं संस्थागत सहभागिता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री वीरेन्द्र सिंह राजपूत तथा न्यायिक कर्मचारीगण श्री दशरथ आर्य एवं श्री मुकेश राठौर द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी, कर्मचारीगण, अधिवक्तागण तथा उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। नृत्य, सुगम गायन, नाट्य प्रस्तुति, रंगोली एवं चित्रकला सहित विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं। साथ ही 100 मीटर दौड़, नींबू-चम्मच रेस, कपल गेम्स, बॉल थ्रो सहित बच्चों एवं बड़ों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं खेलकूद स्पर्धाएं हुईं। जिला मुख्यालय नीमच के साथ मनासा, जावद एवं रामपुरा के न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता एवं उनके परिजन भी आयोजन में शामिल हुए। विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम ने न्यायपालिका परिवार में उत्साह, सहभागिता एवं पारिवारिक सौहार्द को और मजबूत किया। Jansampark Madhya Pradesh Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 17, 2026

शुष्क दिवस पर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की सघन कार्रवाई, 09 प्रकरण दर्ज, 06 आरोपी गिरफ्तार

नीमच, 16 अगस्त 2026। 15 अगस्त को घोषित शुष्क दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के आदेश तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री बी.एल. दांगी के निर्देशन में नीमच आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध सघन तलाशी एवं छापेमारी अभियान चलाया गया।

 सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री बी.एल. सिंगडा के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक श्री संजय कुमार कवारे, श्री दीपक आंजना एवं श्री पंकज राठौड़ के आबकारी दल ने नीमच शहर के साथ ग्राम भंवरासा, सगरग्राम, किशनपुरिया, बोरखेड़ी सहित अन्य चिन्हित स्थानों तथा नीमच-महू हाईवे स्थित ढाबों पर कार्रवाई की।

 कार्रवाई के दौरान 57 लीटर अवैध महुआ हाथ भट्ठी कच्ची मदिरा, 950 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 2 लीटर देशी मदिरा बरामद कर जब्त की गई। कार्रवाई में 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम,1915 की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 09 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए। जब्त मदिरा एवं महुआ लाहन का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये है।

 कार्रवाई में आबकारी प्रधान आरक्षक श्री गोपाल शर्मा तथा आबकारी आरक्षक श्री विष्णुसिंह यादव, श्री महेश गेहलोत, श्री विलास दगिया, श्री बलवंत भाटी, श्री हंसराज बिलवाल, श्री नितिन अवस्थी एवं सुश्री मधुमिता मालवीय का सराहनीय सहयोग रहा।

 आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध आगामी दिनों में भी सघन कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#Neemuch
#नीमच

शुष्क दिवस पर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की सघन कार्रवाई, 09 प्रकरण दर्ज, 06 आरोपी गिरफ्तार नीमच, 16 अगस्त 2026। 15 अगस्त को घोषित शुष्क दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के आदेश तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री बी.एल. दांगी के निर्देशन में नीमच आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध सघन तलाशी एवं छापेमारी अभियान चलाया गया। सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री बी.एल. सिंगडा के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक श्री संजय कुमार कवारे, श्री दीपक आंजना एवं श्री पंकज राठौड़ के आबकारी दल ने नीमच शहर के साथ ग्राम भंवरासा, सगरग्राम, किशनपुरिया, बोरखेड़ी सहित अन्य चिन्हित स्थानों तथा नीमच-महू हाईवे स्थित ढाबों पर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान 57 लीटर अवैध महुआ हाथ भट्ठी कच्ची मदिरा, 950 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 2 लीटर देशी मदिरा बरामद कर जब्त की गई। कार्रवाई में 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम,1915 की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 09 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए। जब्त मदिरा एवं महुआ लाहन का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये है। कार्रवाई में आबकारी प्रधान आरक्षक श्री गोपाल शर्मा तथा आबकारी आरक्षक श्री विष्णुसिंह यादव, श्री महेश गेहलोत, श्री विलास दगिया, श्री बलवंत भाटी, श्री हंसराज बिलवाल, श्री नितिन अवस्थी एवं सुश्री मधुमिता मालवीय का सराहनीय सहयोग रहा। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध आगामी दिनों में भी सघन कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026

नवांकुर सखियों ने हरियाली कलश एवं तिरंगा यात्रा निकालकर दिया पर्यावरण व राष्ट्रभक्ति का संदेश

नीमच, 16 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्थाओं द्वारा ग्राम बमोरी एवं सरवानिया बोर में हरियाली कलश एवं तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया।

 ग्राम बमोरी में नवांकुर संस्था द फर्स्ट गोल सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा महादेव मंदिर से हरियाली कलश यात्रा एवं तिरंगा रैली निकाली गई। यात्रा के दौरान ग्रामीणों एवं नवांकुर सखियों ने पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। एक वर्ष पूर्व हरियाली अमावस्या पर वितरित बीजों से तैयार पौधों का नवांकुर सखियों द्वारा सामूहिक रूप से वृक्षारोपण किया गया।

 इसी क्रम में ग्राम सरवानिया बोर में नवांकुर संस्था ग्रीन विजन सेवा फाउंडेशन से जुड़ी नवांकुर सखियों ने हर घर तिरंगा यात्रा निकालकर ग्रामीणों को घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। यात्रा में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “हर घर तिरंगा” के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

 दोनों आयोजनों में नवांकुर सखियों, प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन की सहभागिता रही।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
#HarGharTiranga 
#Neemuch
#नीमच

नवांकुर सखियों ने हरियाली कलश एवं तिरंगा यात्रा निकालकर दिया पर्यावरण व राष्ट्रभक्ति का संदेश नीमच, 16 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्थाओं द्वारा ग्राम बमोरी एवं सरवानिया बोर में हरियाली कलश एवं तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। ग्राम बमोरी में नवांकुर संस्था द फर्स्ट गोल सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा महादेव मंदिर से हरियाली कलश यात्रा एवं तिरंगा रैली निकाली गई। यात्रा के दौरान ग्रामीणों एवं नवांकुर सखियों ने पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। एक वर्ष पूर्व हरियाली अमावस्या पर वितरित बीजों से तैयार पौधों का नवांकुर सखियों द्वारा सामूहिक रूप से वृक्षारोपण किया गया। इसी क्रम में ग्राम सरवानिया बोर में नवांकुर संस्था ग्रीन विजन सेवा फाउंडेशन से जुड़ी नवांकुर सखियों ने हर घर तिरंगा यात्रा निकालकर ग्रामीणों को घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। यात्रा में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “हर घर तिरंगा” के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। दोनों आयोजनों में नवांकुर सखियों, प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन की सहभागिता रही। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #HarGharTiranga #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026

नीमच नगर: नीमच में भाजपा प्रकोष्ठ का नेता 45 किलो डोडाचूरा के साथ गिरफ्तार - Neemuch Nagar News