गोरखपुर: गोरखपुर एम्स में 8 किलो के दुर्लभ ट्यूमर का सफल ऑपरेशन डॉक्टर द्वारा किया गया
एम्स गोरखपुर के सर्जरी विभाग ने 75 वर्षीय मरीज की पीठ से 8 किलो के विशालकाय सारकोमा ट्यूमर को सफलतापूर्वक हटाकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। मरीज को कई अस्पतालों ने उच्च जोखिम के कारण ऑपरेशन से मना कर दिया था, लेकिन प्रो. डॉ. गौरव गुप्ता और उनकी टीम ने जटिल सर्जरी को अंजाम दिया। इस ऑपरेशन से गोरखपुर एम्स की सर्जरी को एक नया कृतिमान हासिल हुआ है।