गोरखपुर: प्रेस क्लब में अशुद्ध सोना देकर ठगी का आरोप लगाते हुए स्वर्ण व्यापारी ने की प्रेस वार्ता
राजघाट थाना क्षेत्र के घंटाघर में स्वर्ण कारोबारी कृष्ण चंद वर्मा ने सर्राफा मंडल अध्यक्ष गणेश वर्मा और दुकानदार मनीष गुप्ता पर अशुद्ध सोना देने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि 3 जनवरी को मनीष गुप्ता से लिया गया 24 ग्राम सोना फर्जी निकला। इसकी जानकारी देने पर 5 जनवरी को उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।