गोरखपुर: जिला जेल में बंद पाकिस्तानी कैदी को लेकर LIU टीम दिल्ली रवाना, पाकिस्तान दूतावास को करेगी सुपुर्द
जिला कारागार में बंद पाकिस्तानी कैदी मो. मसरूफ उर्फ गुड्डू की रिहाई की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बुधवार को बहराइच एलआईयू (स्थानीय अभिसूचना इकाई) की टीम उसे कड़ी सुरक्षा में लेकर दिल्ली रवाना हो गई। वहां उसे पाकिस्तानी दूतावास को सौंपा जाएगा। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सात फरवरी को उसे अटारी बार्डर पर पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।