गोरखपुर: महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में दवा अनुसंधान के नए प्रयोगों पर विशेष व्याख्यान का आयोजन हुआ
जॉर्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय, यूएसए के प्रो. (डॉ.) रामा एस. द्विवेदी ने महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में ‘दवा अनुमोदन प्रक्रिया और कैंसर’ विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि एफडीए दवा अनुसंधान पर जोर दे रहा है और जेनेरिक व ब्रांडेड दवाओं में समान तत्व होते हैं। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कैंसर के उपचार व रोकथाम पर जानकारी दी।