गोरखपुर: खोराबार में जिले का पहला कल्याण मंडपम हुआ तैयार, जल्द मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन- नगर आयुक्त
गोरखपुर के खोराबार में जिले का पहला कल्याण मंडपम बनाकर हुआ तैयार। जल्द मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन नगर निगम के नगर आयुक्त गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले का पहला कल्याण मंडपम बनकर तैयार हो चुका है। इस कल्याण मंडपम में दो शादियां एक साथ हो सकती हैं, जो लोग महंगे मैरिज हॉल बुक नहीं कर पाते वहयहां से अपने मांगलिक कार्यक्रमों को कर सकते हैं।