मिशन अंकुर व हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत झिटीयां में सामूहिक वृक्षारोपण अभियान के तहत 300 सीड बॉल का रोपण किया गया। गौठान परिसर में गड्ढे तैयार कर सीड बॉल लगाए गए तथा ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।